हजारीबाग, दिसम्बर 2 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र के भैरव मठ के बगल में स्थित एक मकान के जर्जर बाथरूम में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नितेश कुमार मेहता उम्र 30 वर्ष पिता छोटन उर्फ इंद्र नाथ मेहता, ग्राम जमुआरी,इचाक के रूप में हुई है। शव को सबसे पहले मृतक के भाई सुभाष मेहता ने बाथरूम में मुंह के बल पड़ा देखा। परिजनों ने नितेश को बेहोश समझ कर इचाक सीएचसी ले गए, जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही इचाक पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...