समस्तीपुर, फरवरी 20 -- वारिसनगर, निज संवाददाता। मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर वार्ड 12 निवासी संजय सहनी के पुत्र आदित्य कुमार (21) का शव गांव पहुंचते ही पूरा इलाका मातम में डूब गया। बेटे के शव को देखते ही माता-पिता के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा। गांव में चीख पुकार और सिसकियों के बीच लोगों की आंखें नम हो गयी। जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार बुधवार की रात अपने घर अकबरपुर, मथुरापुर से बाइक से खानपुर थाना क्षेत्र के बावन घाट गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान इलमासनगर के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य बाइक समेत पुलिया के नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खानपुर थाना की पुलिस मौके...