रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के कमड़े चटकपुर के रहने वाले सुबोध कुमार का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 36 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। सुबोध ने सोमवार को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुबोध ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। कुछ जानकारियां मांगी। इसके बाद उनका फोन हैक हो गया। उनके खाते से राशि की अवैध निकासी हो गई। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...