पटना, फरवरी 25 -- दानापुर पुलिस ने मिथिला कॉलोनी के एक युवक का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती मांगने वाले एक निजी विवि के दो छात्र समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने चार घंटे में रूपसपुर-दीघा नहर रोड से अपह्त सन्नी कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। घटना में इस्तेमाल एक कार, एक बाइक, तीन मोबाइल और दो अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि मिथिला कॉलोनी के त्रिमूर्ति नगर निवासी शंकर प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार का अपहरण लिया गाय। सन्नी के पिता भवन निर्माण विभाग से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हुए थे। घटना की खबर मिलते ही वरीय अधिकारी को खबर देते हुए सिटी एसपी पश्चिम की निगरानी में एक टीम गठित की गई। एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधा...