हाथरस, अक्टूबर 14 -- हाथरस। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट सभागार में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप 50 खेल सामग्री किट का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर सासंद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक हाथरस अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी एवं जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा चयनित युवक एवं महिला मंगल दलों को 50 खेल सामग्री किट वितरित कर बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रसारण के दौरान जनपद के जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों, युवक एवं महिला मंगल दलों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। अंत मे जिलाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.