लातेहार, सितम्बर 23 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड स्थित 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में 25 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 9 युवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांटेंड राजेश सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम आपको स्किल (कला) सिखाने के लिए चलाया जा रहा है। रफ्तार से गाड़ी चलाना आसान है लेकिन खुद को सुरक्षित रखते हुए गाड़ी चलाने के लिए कला की जरूरत है। डीटीओ उमेश मंडल ने कहा कि सेना द्वारा चलाये जा रहे इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर आप स्वयं के रोजगार से जुड़ सकते है। मौके पर 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार ओझा, डा दिव्यांशु गिरी समेत कई अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.