गाज़ियाबाद, जून 25 -- मोदीनगर। विजयनगर कॉलोनी में झुग्गी डालकर रह रहे लोगों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कुछ युवकों के बांग्लदेशी होने का आरोप भी लगाया। पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा और बजरंग दल के शुभम शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली-मेरठ मार्ग पर विजय नगर कॉलोनी पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि काफी समय से कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी डाल रह रहे हैं। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को देखकर झुग्गी-झोपडी में रहने वाले कुछ युवक भागने लगे। कार्यकर्ताओं ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि यह लोग कॉलोनी में जादू टोना की आड़ में महिलाओं और बच्चियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.