फरीदाबाद, मई 6 -- फरीदाबाद। देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। युद्ध के समय में आम नागरिकों की भूमिका बढ़ जाती है। पूर्व सेना अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के समय में आम लोगों को एकजुटता बनाए रखने के साथ-साथ विदेश नागरिकों की पहचान करने के लिए भी सतर्क रहना होगा। युद्ध के समय आम नागरिकों की बड़ी भूमिका होती है। उन्हें अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए, ताकि किसी भी तरह का हमला होने पर अपनी जान बचाई जा सके। युद्ध के समय दुश्मन देश के एजेंट भी सक्रिय हो जाते हैं। इन लोगों पर नजर रखना बेहद जरूरी होता है। ये लोग देश के अंदर की गतिविधियों के बारे में अपने देश की सेना को पहुंचा रहे होते हैं। यह सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होता है। पुलिस तो हर जगह रह नहीं सकती है। इस वजह से आम लोगों की बड़ी भूमिका होती है। वह जहां प...