बैंकॉक, जुलाई 24 -- थाइलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसने दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। यह विवाद गुरुवार, 24 जुलाई को थाइलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओड्डार मीनचे प्रांत की सीमा पर स्थित प्राचीन प्रसात ता मुएन थॉम मंदिर के पास हुई गोलीबारी के साथ और गहरा गया। इस झड़प ने न केवल सैन्य तनाव को बढ़ाया, बल्कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों ने अपने-अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है।विवाद का ऐतिहासिक पहलू समझिए थाइलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद दशकों पुराना है, जिसकी जड़ें औपनिवेशिक काल में फ्रांस द्वारा खींची गई सीमा रेखाओं में निहित हैं। 1863 से 1953 तक कंबोडिया फ्रांसीसी शासन के अधीन था, और 1907 में फ्रां...