बगहा, जून 3 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम क्षेत्र के नालों की सफाई और उड़ाही युद्ध स्तर पर तेज किया जाए। जिससे मानसून के आगमन से पहले नालों की पूरी सफाई हो सके। ताकि जल जमाव की समस्या नहीं हो। उक्त बातें नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार को नाला सफाई का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अबकी बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की जानकारी दी गई है। इसे लेकर उन्होंने सफाई तेज करने का निर्देश सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज को दिया। उन्होंने ने कहा कि जेठ की चिलचिलाती धूप की कड़क गर्मी में नाला सफाई में लगे दहाड़ी मजदूर भाइयों का कार्य बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि आप सबके कठिन कार्य के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। ऐसे प्रतिकूल मौसम में उनकी सेवा को कठिन बता उनके बीच मिनरल वॉटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.