लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। युग्मन कार्यक्रम के तहत पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर, खुटार विकास खंड बांकेगंज के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला में कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च कक्षाओं की शैक्षिक व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं से अवगत कराना था। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्ष, पुस्तकालय, सभागार एवं गतिविधि कक्ष का अवलोकन किया। शिक्षकों ने प्रयोगात्मक उपकरणों और डिजिटल शिक्षण प्रणाली की जानकारी दी। स्मार्ट कक्षाओं को देखकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और शैक्षिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे भ्रमण से आगे की पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिलती है। विद्यालय प्रबंध स...