गिरडीह, दिसम्बर 7 -- डुमरी। अहमदाबाद में 11 से 14 दिसंबर तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में करमाटोंगरी निवासी युगल किशोर महतो को झारखंड कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में पुरुष एवं महिला खिलाड़ी फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राकेश महतो ने बताया कि झारखंड की टीम 9 दिसंबर को रांची से अहमदाबाद रवाना होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कोच युगल किशोर महतो के निर्देशन में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। कोच बनाए जाने पर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने युगल किशोर महतो को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.