रांची, दिसम्बर 20 -- रांची। क्रिसमस के पावन संदेश को साझा करने के उद्देश्य से शनिवार को संत पॉल्स कॉलेज में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ख्रीस्त जयंती कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने प्रेम, हर्ष और सद्भावना के साथ मानवता का संदेश एक-दूसरे को दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सचिव रेव्ह. पीटर बारला की प्रार्थना से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि छोटानागपुर डायसिस के सचिव रेव्ह अमृत मसीह चरण मुंडू ने अपने संदेश में कहा कि यीशु का जन्म मनुष्य और ईश्वर के बीच के प्रगाढ़ संबंध का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह महान कार्य मानव और ईश्वर को जोड़ने के लिए है, जिसका उद्देश्य ईश्वर की ओर से मनुष्य को अनंत जीवन प्रदान करना है। वहीं, डोरंडा पेरिश प्रिस्ट रेव्ह. बसंत हेमरोम ने कहा कि ईश्वर अपनी असाधारण योजनाओं को साधारण लोगों के माध...