लखनऊ, फरवरी 13 -- -पड़ेगी देश की पहली डीडीआईसी ओसैट सुविधा की नींव, 3,000 लोगों को रोजगार की उम्मीद -कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजना स्थल पर रहेंगे मौजूद -यीडा क्षेत्र में 48 एकड़ भूमि पर एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा स्थापित की जा रही मेगा यूनिट -Rs.45,000 करोड़ वार्षिक जीडीपी योगदान का अनुमान, उत्कृष्टता केंद्र और अनुसंधान प्रयोगशालाएं होगी स्थापित लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश को देश के सेमीकंडक्टर केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में 21 फरवरी को ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा। गौतमबुद्धनगर के यीडा क्षेत्र में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर संयंत्र का शिलान्यास होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभि...