नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) की अधिसूचित भूमि पर अतिक्रमण समेत कई मुद्दों पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिसूचित क्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण किया गया है, उसे ध्वस्त किया जाए। सीईओ आरके सिंह ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने के साथ उसे हटाने की कार्रवाई निरंतर होनी चाहिए। कार्रवाई के नाम पर होने वाली खानापूर्ति को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों के सात प्रतिशत आबादी भूखंड के आवंटन के लिए भी तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि जिन किसानों को आरक्षण पत्र जारी हो चुके हैं, उनके भूखंडों का नियोजन व विकास जल्द से जल्द कर उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.