मिर्जापुर, जुलाई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता । नगर के इमामबाड़ा पर स्थित अमानगंज ईमाम चौक के पास मुहर्रम की सातवीं को गुरुवार की देर रात को हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की सवारी जुलजुनाह दुलदुल (घोड़ा) का जुलूस परांपरागत तरीके से बड़े ही एहतेराम के साथ निकाला गया। या हुसैन के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। जुलजुनाह के जुलूस निकालकर रंजो गम का इजहार किया गया। जुलजुनाह को देखकर अजादारों की आंखें नम हो गईं। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की सवारी के प्रतीक इस घोड़े को अहलेसुन्नत के लोगों ने सजाया था। अकीदतमंद जुलूस के मार्ग पर जमा रहे। लोग घरों की छतों और दरवाजों से जुलूस का दर्शन करते रहे। महिलाओं ने दुलदुल घोड़े को दूध और जलेबी खिला चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगी। इमाम हुसैन (अस) का घोड़ा था। जो कर्बला के युद्ध में उनके साथ था। यह घोड़ा इमाम हुसैन के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.