पटना, अप्रैल 1 -- यारपुर से गुम हुई बच्ची को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को महावीर मंदिर के पास से बरामद कर गर्दनीबाग पुलिस को सौंप दिया। वह सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है। कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के रून्नी सैदपुर निवासी रघुनाथ पटना में परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी नेहा कुमारी (10 साल) सोमवार को अचानक गुम हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की और जब वह नहीं मिली तो गर्दनीबाग थाने में खोने की शिकायत दर्ज कराई। महावीर मंदिर के समीप गश्ती पार्टी ने उसे बरामद किया। इसकी सूचना मिलते ही गर्दनीबाग की पुलिस और उसके परिजन कोतवाली थाना पहुंचे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.