नई दिल्ली, जनवरी 16 -- बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और लग्जरी गाड़ियों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। इसी कड़ी में अब अभिनेता कुणाल खेमू भी अल्ट्रा-लग्जरी SUV क्लब में शामिल हो गए हैं। कुणाल खेमू ने हाल ही में एक बिल्कुल नई BMW X7 खरीदी है। यह BMW की इंडिया लाइन-अप की सबसे बड़ी और सबसे महंगी SUV में से एक है। इस फ्लैगशिप SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब1.25 करोड़ रुपये है। बता दें कि BMW X7 पहले से ही सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर रही है। इसे यामी गौतम, दिव्यांका त्रिपाठी जैसी कई जानी-मानी हस्तियां भी अपने गैराज में शामिल कर चुकी हैं।प्रीमियम और रॉयल लुक कुणाल खेमू ने अपनी BMW X7 के लिए Tanzanite Blue कलर चुना है जो इस SUV को और भी ज्यादा प्रीमियम और रॉयल लुक देता है। इसके अलावा, BMW X7 भारत में M Carbon Black, Mineral White और Dravite Grey जैसे ...