आदित्यपुर, फरवरी 18 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल प्रखंड के चालकबेड़ा गांव में स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह भूमिज की 231 वीं जयंती मनाई गई। रघुनाथ सिंह स्मारक समिति के द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने रघुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस मौके पर हरेकृष्ण सिंह सरदार ने कहा कि रघुनाथ सिंह भूमिज ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व करते हुए आदिवासी समाज और ग्रामीणों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका साहस, त्याग और नेतृत्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके पर पारंपरिक लाया घासीराम सिंह सरदार, रविन्द्र सिंह सरदार, जयनाथ सिंह सरदार,जय सिंह सरदार, सुशेन सिंह सरदार, धनु सिंह सरदार आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.