रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। पुरानी कार और बाइक मालिकों के लिए अच्छी खबर है। अपने पुराने वाहन को स्क्रैप में नहीं देना पड़ेगा। वह अपने वाहनों को विंटेज कैटेगरी में रजिस्टर करा सकेंगे। यह सुविधा उन गाड़ियों के लिए है, जो 50 साल से ज्यादा पुरानी हैं और अभी भी अच्छी कंडीशन में बने हुए हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ वाहन लोगों के यादों से जुड़ जाते हैं, जिन्हें वह स्क्रैप में नहीं देना चाहते। अब लोग उन्हें संजोकर याद या हकीकत के रूप में लंबे समय तक रख सकते हैं। विंटेज वाहन के रूप में इसकी अनुमति विभाग ने दी है। रजिस्ट्रेशन से जुड़े नए नियम से अच्छी कंडिशन की पुराने वाहनों को एक नई पहचान मिलेगी। बताया कि प्रभावी नियमों के अनुसार, विंटेज वाहनों को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में दो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.