हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को यादव समाज के कथित अपमान जनक चित्रण को रोकने के लिए राष्ट्रपति के नाम ओसी कलक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सौपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि यूट्यूबर मृदुल तिवारी व उसकी बहन प्रगति तिवारी हाल निवासी सूरजपुर नोएडा के द्वारा समाज का माहौल खराब करने के लिए व व्यक्तिगत भेदभाव बढ़ाने के लिए यादव जी लव स्टोरी बनाया है। उसे रीलीज करने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में यादव लड़की यादव जाति एवं लड़का मुस्लिक धर्म का बताया गया है। जिससे पूरे देश में हिंदू समाज व यादव समाज की भावनाएं आहत हुई है। इससे समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। यदि फिल्म प्रेरणादायक होतीतो समाज में उत्थान व जागरुकता कार्य करती। लेकिन यूट्यूबर द्वारा इस प्रकार के कंटेट को लेकर फिल्म का निर्माण समरसत...