हाथरस, जुलाई 19 -- सिकंदराराऊ। संवाददाता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा हाथरस के संगठन को मजबूत करने के लिए मनोज यादव जिलाध्यक्ष हाथरस ने 101 सदस्यीय जिला कार्यकारिणीय प्रान्तीय महासचिव महेश यादव संघर्षी की देखरेख में घोषित की। मुख्य अतिथि महेश यादव संघर्षी प्रान्तीय महासचिव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढावा देना। तथा सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक स्थिति सुधारना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज यादव,जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव व प्रदेश महासचिव महेश यादव संघर्षी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया। शैलू यादव के आवास पर जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व समीर यादव एडवोकेट के संचालन में एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से जिला महासचिव मनोज टीटू यादव, प्रमोद यादव,...