धनबाद, मार्च 21 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि गोविंदपुर पुलिस ने लंबी दूरी की बसों में चोरी और लूटपाट करने वाले मध्य प्रदेश के अंतरराज्यीय गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। 19 दिसंबर 2024 को गोविंदपुर जीटी रोड पर स्थित न्यू मां तारा रेस्टोरेंट में रुकी बस से इस गिरोह ने एक करोड़ रुपए के गहने और दो लाख रुपयों से भरा यात्री का बैग उड़ा लिया था। बैग कोलकाता के रियल एस्टेट कारोबारी मोतिउर रहमान का था। वह कोलकाता से अपनी पुत्री के निकाह में शरीक होने मुजफ्फरपुर जा रहे थे। अन्य यात्रियों के साथ मोतिउर रहमान भी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए उतरे थे। जब लौट कर आए तो उनका बैग गायब था। बस कोलकाता से मुजफ्फरपुर जा रही थी। बैग में हीरे, सोने व चांदी के आभूषण समेत दो लाख रुपए नकद तथा कुछ अन्य सामान रखे हुए थे। धनबाद में इतनी बड़ी चोरी में शत-प्रतिशत बरामदगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.