चतरा, फरवरी 6 -- चतरा. संवाददाता। गंदौरी मंदिर स्थित यात्री शेड से एक शव को पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान शहर के जतहीबाग मोहल्ला निवासी शिवा केशरी के रूप में हुई है। मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि शिवा केशरी गुरुवार की रात गंदौरी मंदिर के पास बने यात्री शेड में सोया हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब राहगीर और बस स्टैंड पहुंचने वाले यात्रियों की नजर पड़ी तो लोगों ने उसे सोया हुआ समझा। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो लोगों ने उसे हिलाकर देखा तो पता चला कि वह मरा हुआ व्यक्ति है। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान शिवा केशरी के रूप में की। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण शिवा को खुले स्थानों पर रात गुजारनी पड़ती थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी...