उरई, फरवरी 22 -- जालौन(उरई)। नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे पर यात्रियों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय बना हुआ है। प्रतीक्षालय में साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों को खड़े रहकर बस का इंतज़ार करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख देवनगर चौराहे पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व प्राइवेट बसों में बैठने के लिए यात्री बसों का इंतज़ार करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए देवनगर चौराहे पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बगल में प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। इसमें लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगी थीं तथा बगल में पानी के लिए टंकी लगाई गई थी। यह टंकी 2 वर्ष से गायब है जिससे पीने के पानी की दिक्कत है। फिर भी लोग कुर्सियों पर बैठकर बस का इंतज़ार कर लेते थे। अब प्रतीक्षालय में लगी चार कुर्सियों में से दो कुर्स...