लखनऊ, दिसम्बर 3 -- इंडिगो नए नियमों के बाद परिचालन दिक्कतों से जूझ रहा है। इस बीच खामियाजा आम यात्री भुगत रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ से दिल्ली होते हुए जम्मू जाने वाले यात्री को छोड़कर फ्लाइट आगे के लिए रवाना हो गई। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पल्लव गुप्ता ने लिखा कि 82 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर को लखनऊ से जम्मू जाना था। यहां से वह 6ई 2292 से दिल्ली गए। दिल्ली के आगे 6ई 2293 से उनको जम्मू जाना था। जम्मू जाने वाली फ्लाइट उनको बिना लिए चली गई। प्रोफेसर ने जब शिकायत की तो काउंटर पर कहा गया कि फिलहाल जम्मू के लिए कोई दूसरी फ्लाइट नहीं है। इसी तरह एक अन्य यात्री चंदन पाण्डेय ने नाराजगी जताई। उनको भुवनेश्वर से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचना था। भुवनेश्वर से दिल्ली की उनकी फ्लाइट 6ई 1612 को सुबह 8:20 बजे दिल्ली उतरना था। यहां से आगे दूसरी कनेक्टिंग फ्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.