रायपुर, जनवरी 10 -- रेलवे यात्रियों को छत्तीसगढ़ में दो दिन यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा रेल खंड में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य किया जाना है। इस दौरान गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को कई यात्री गाड़ियों को रद्द एवं आंशिक रूप से रद्द किया है। इस विकास कार्य का सीधा असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रेलखंड पर संचालित मेमू और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन तिथियों में कई यात्री गाड़ियां रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रेलवे चलाएगी 2 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें, कई राज्यों का सफर आसान; देखें शेड्यूल11 जनवरी को रद...