वाराणसी, फरवरी 1 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली से बागडोगारा (सिलीगुड़ी) जा रहे विमान की शनिवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। बीमार यात्री को उतारने के बाद विमान करीब सवा घंटे की देरी से आगे के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन ने बीमार यात्री को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अकासा एयरलाइंस का विमान (क्यूपी-1833) दिल्ली से बागडोगारा जा रहा था, जिसमें कुल 185 यात्री सवार थे। विमान जब वाराणसी के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी यात्री दिलीप प्रीत सिंह को सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। क्रू मेंबरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चालक दल ने तत्काल वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांग...