मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बड़भुइली गांव के पास एक ऑटो सवार यात्री की जेब से 15 हजार रुपये चुराने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव के जयराम केसरी अपने घर से अदलहाट आने के लिए एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो चालक ने उन्हें आगे बैठाया और बार-बार सीट बदलने का बहाना बनाकर उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। चालक ने जयराम को बड़भुइली गांव के पास उतार दिया। जब जयराम ने अपने जेब में पैसे नहीं पाया तब उन्होंने उन्हें खोजना शुरू किया। इसी बीच ऑटो चालक वापस लौट आया। शक होने पर जयराम ने उससे पूछताछ की, तो चोरी किए गए पैसे ऑटो के मैट के नीचे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने उठा लाई। गिरफ्तार आरोपी साजन पुत्र छबीले,चंदौली जिले के अलीनगर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.