प्रयागराज, जनवरी 6 -- माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 10 जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। रामबाग और प्रयागराज जंक्शन की जगह इन ट्रेनों का ठहराव छिवकी रेलवे स्टेशन पर दिया है। दानापुर से 15 फरवरी तक चलने वाली 20934/33 दानापुर-उधना एक्सप्रेस रामबाग की जगह छिवकी स्टेशन पर आएगी। ट्रेन नंबर 22670/69 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर रामबाग की जगह अब छिवकी स्टेशन पर आएगी। ट्रेन नंबर 07652 छपरा-जालना विशेष ट्रेन रामबाग की जगह प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। जालना से चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष ट्रेन परिवर्तित छिवकी-मिर्ज़ापुर-वाराणसी जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 22131/32 पुणे-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.