बरेली, अप्रैल 22 -- परिवहन निगम के बदायूं डिपो की बस में चालक-परिचालक ने छह यात्रियों से पैसा लेकर टिकट नहीं बनाया। आरएम की टीम ने चेकिंग में छह डब्ल्यूटी का मामला पकड़ा। संविदा चालक-परिचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। परिवहन निगम अधिकारियों ने बताया कि बरेली रीजन के बदायूं डिपो की यूपी 24 टी 1774 बस शनिवार की रात बदायूं से अलीगढ़ मार्ग पर जा रही थी। उसी मार्ग पर आरएम बरेली की चेकिंग टीम लगी थी। टीआई ने बस को रुकवाया तो छह यात्रियों का टिकट नहीं बना था। उन यात्रियों के बयान लिए गए तो पता चला कि परिचालक ने यात्रियों से पैसे लेकर टिकट नहीं दिए। चेकिंग दल ने अपनी रिपोर्ट बनाकर क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय को भेज दी है। संविदा चालक-परिचालक को नोटिस दिया गया है। जिसमें दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनकी बात सुनने के बाद एआरएम की रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.