मुंगेर, दिसम्बर 30 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का संग्रामपुर बस स्टैंड बदहाल है। कभी यहां से बिहार के कई जिलों के अलावा झारखंड के रांची, बोकारो आदि के लिए प्रतिदिन बसें चला करती थी। लेकिन वर्तमान में जिला मुख्यालय के लिए मात्र एक बस चल रही है। जबकि प्रतिदिन यहां से बड़ी संख्या में में लोग कोर्ट कचहरी के अलावा अन्य कार्यो से मुंगेर जिला मुख्यालय जाते हैं। सरकारी बस स्टैंड उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। बस स्टैंड जर्जर होने के साथ असुरक्षित भी है। मुंगेर, जमुई एवं बांका से आने वाली बसें स्टैंड की जगह सड़क किनारे खड़ी की जाती है। यात्री सड़क किनारे होकर बस का इंतजार करते हैं। श्रावणी मेला में हर साल यात्रियों की भीड़ के बावजूद संग्रामपुर बस स्टैंड उपेक्षित पड़ा है। चार दिवारी नहीं रहने से पशुओं का जमावड़ा लगा रह...