जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- रेलवे टाटानगर समेत कोल्हान के स्टेशनों पर यात्रियों को जल, जंगल और जमीन को अंग्रेजों से बचाने की लड़ाई लड़ने वाले बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान से अवगत करा रहा है, ताकि झारखंड और देश चाईबासा से 1886 में शुरू उलगुलान के महत्व को जान सकें। आदिवासी कल्याण मंत्रालय के आदेश पर पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाने लगी। इससे दक्षिण पूर्व जोन के स्टेशनों के इंक्वायरी सिस्टम से यात्रियों को यह बताया जा रहा है कि भगवान बिरसा मुंडा ने कैसे संघर्ष कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। रेलवे मुख्यालय में 15 नवंबर को एलईडी से स्टेशनों पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी प्रदर्शित की जाएगी। चक्रधरपुर मंडल और कोलकाता रेल मुख्यालय में रेलवे कला संस्कृति और कल्याण विभाग धरती आबा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगा। 2021 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.