मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर। पर्व-त्योहार में सक्रिया नशाखुरानी गिरोह की कमर को तोड़ने के लिए आरपीएफ मुजफ्फरपुर की टीम ने गुरुवार को जंक्शन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने ट्रेनों की जनरल बोगी में माइकिंग कर रेल यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से बचाव के उपाय बताए। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि नशाखुरानी गिरोह खास कर साधारण बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को गुमराह कर या उनमें घुल मिलकर वारदात को अंजाम देता है। मौके पर दारोगा सुष्मिता कुमारी और अन्य कर्मी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.