भागलपुर, अक्टूबर 31 -- त्योहारी सीजन में क्राउड कंट्रोल के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भी स्थायी रूप से होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से सूची जारी की गई है। दरअसल, दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों के सुगम आवगमन हेतु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया था। जिसको यात्रियों द्वारा काफी सराहा गया। इसी की सफलता को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्टेशन की तर्ज पर भारतीय रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। देश भर में भारतीय रेलवे के 76 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे जिनमें एक भागलपुर स्टेशन भी शामिल है। होल्डिंग एरिया 2026 के त्योहारी सीजन से पहले ही बन कर तैयार हो जाएगा। पूर्व रेलवे में भागलपुर के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.