लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को काकोरी और आलमनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधाओं और स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा गया। डीआरएम ने काकोरी स्टेशन स्थित फोटो संग्रहालय एवं शहीद पार्क का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों एवं स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित जानकारी का अवलोकन किया। उक्त शिलालेख में 9 अगस्त 1925 को घटित ऐतिहासिक काकोरी कांड का उल्लेख है। इस घटना में अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां एवं राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जैसे महान क्रांतिकारियों का योगदान देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आलमनगर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। संरक्षा मानकों ...