मधुबनी, मई 8 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान एवं पाकिस्तान- अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए सफल वायु हमलों के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनज़र समस्तीपुर मंडल द्वारा भी स्टेशनों, रेल प्रतिष्ठानों तथा ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है। इसके लिए समस्तीपुर मंडल ने अपने सभी प्रमुख और संवेदनशील स्टेशनों पर उच्चस्तरीय सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने आतंकी गतिविधियों और सीमापार से होने वाले खतरों को लेकर एक सक्रिय और सशक्त नीति अपनाई है। ऐसी स्थिति में देश की सार्वजनिक सेवाएं और परिवहन नेटवर्क, विशेष रूप से रेलवे, संभावित निशाने पर हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर समस्तीपुर मंडल ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.