प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रयागराज-मानिकपुर रेल रूट की विशेष जांच शुरू हुई। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एसआर मीना के नेतृत्व में टीम ने ट्रैक, पुल, सिग्नल और रेलवे क्रॉसिंग की बारीकी से जांच की। टीम ने आपात स्थिति की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया। शंकरगढ़-मझियारी अंडरपास, बरगढ़ व मानिकपुर स्टेशन के रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। यह प्रक्रिया दो दिन चलेगी। टीम ने जहां सुधार संबंधी सुझाव दिए। वहीं, अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना भी की। रेलवे ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...