हाजीपुर, जनवरी 10 -- हाजीपुर। प्रमुख संवाददाता रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 09 जनवरी 2026 की संध्या भारत मंडपम् नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मध्य रेल के 02 अफसरों तथा 06 कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रेल मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जोनल रेलवे/प्रोडक्शन यूनिट को शील्ड भी प्रदान किया। इस वर्ष सुरक्षा शील्ड पूर्व मध्य रेलवे को प्रदान किया गया। पूर्व मध्य रेल की ओर से रेल मंत्री से यह शील्ड महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने प्राप्त किया। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है। अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मान...