बाराबंकी, अगस्त 1 -- बाराबंकी। डबल डेकर बस की विंग स्क्रीन (बस के आगे का मेन शीशा) टूटी होने के बाद भी पानीपत से लखनऊ तक का सफर तय कर आई बस को कहीं किसी ने नहीं रोका। बाराबंकी में प्रवेश करने पर एआरटीओ ने बस को रोका और उसे सीज कर दिया। बस का फिटनेस तो था, लेकिन मेन शीशा गायब होने से हादसे का अंदेशा देख फिटनेस निरस्त कराने की बात कही गई। पूरे दिन अभियान के दौरान तीन वाहनों को सीज करते हुए 28 का चालान किया गया। 25 सवारियों की जोखिम में थी जान: एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि पानीपत से लखनऊ होते हुए बहराइच को रही डबल डेकर बस की विंग स्क्रीन टूटी देख उसे रोका गया। पहले तो चालक ने बस को भगाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों का घेरा देख रोक दिया। बस का फिटनेस था, लेकिन मेन शीशा टूटा होने समेत कई कमियां सामने आई। ऐसे में तेज रफ्तार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.