प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- लखनऊ रेल डिवीजन के पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध की तलाश में जीआरपी को कामयाबी मिली है। चोरी, लूट, जहरखुरानी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिये जीआरपी सघन तलाशी अभियान चला रही है। जीआरपी एसओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों के चोरी हुए 50 हजार के दो मोबाइल संग नगर कोतवाली के पूरे नरसिंह भान के लालजी गौड़, कोतवाली देहात के रामपुर सड़ारी निवासी लकी तिवारी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने भीड़ भाड़ वाली ट्रेनों को चिह्नित कर चलती ट्रेन, प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन व प्लेटफार्म पर चोरी की बात स्वीकार की है। आरोपियों को पकड़ने में जीआरपी के एसएसआई अनिल यादव, हेड कांस्टेबल अतीक खान का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.