जहानाबाद, जनवरी 5 -- जहानाबाद, निज संवाददाता परिवहन विभाग तथा जिला पदाधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में जनवरी माह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर 03 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेको गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा यात्रियों एवं वाहन चालकों को रोड सेफ्टी की जानकारी देते हुए जहानाबाद बस स्टैंड में सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी तथा आमजनों से यातायात के नियमों का अनुपालन करने की अपील की। फोटो- 05 जनवरी जेहाना- 19 कैप्शन- शहर िस्थत बस स्टैंड परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शपथ दिलाते अधिकारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...