उत्तरकाशी, अप्रैल 27 -- गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को इस वर्ष जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। यदि कहीं पर जाम की स्थिति बनती है तो चीता मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंचकर समस्या का हल करेगी। डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट की पहल पर पुलिस प्रशासन ने शनिवार को गंगोत्री एवं यमुनोत्री रूट पर विभिन्न सेक्टरों के लिए 10 मोटर साइकिल सहित पुलिस जवानों को रवाना किया। जो गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग के दुर्घटना प्रभावी तथा संकरे मार्गों पर लगातार गश्त करेंगी। चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में यात्रा के दौरान हर वर्ष तीर्थ यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ती है। लेकिन इस वर्ष इस समस्या के निदान के लिए डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.