उत्तरकाशी, सितम्बर 17 -- लगभग एक महीने के अंतराल के बाद मंगलवार को विधिवत शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा को श्रद्धलुओं की सुविधा के अनुरूप बनाने तथा यात्रा मार्ग पर धार्मिक माहौल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मानसून के बाद फिर यात्रा शुरू होने के इस अवसर पर उत्तरकाशी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यात्रियों की सुविधा एवं धार्मिक माहौल को समृद्ध बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बड़कोट के दोबाटा रजिस्ट्रेशन सेंटर के पास एमजे म्यूजिक ग्रुप के लोक गायक राज सावन के नेतृत्व में म्यूजिशियन मनीष जुवांठा, कुलदीप राजवंशी, महेश दियाल, आयुष आर्य आदि टीम द्वारा यमुनोत्री धाम पार्किंग एरिया में यात्रियों के लिए भजन एवं पारंपरिक पहाड़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अपनी शानदा...