उत्तरकाशी, जून 5 -- गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित संचालन करने के लिए होमगार्डो श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनकर कार्य कर रहे हैं। होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिला कमांडेंट अधिकारी विजयपाल ने बुधवार को यमुनोत्री धाम यात्रा में तैनात होमगार्डों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड के जवानों की समस्याओं को सुना और मदद का भरोसा भी दिया। जिला कमांडेंट अधिकारी विजयपाल ने बताया कि गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा ड्यूटी में वर्तमान समय में 169 होमगार्ड तैनात किए गए हैं, जो दिन रात देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यमुनोत्री धाम की यात्रा ड्यूटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.