भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अब यात्रा के दौरान ट्रेन में अश्लील और द्विअर्थी गीत बजाना भारी पड़ेगा। इस तरह के मामले प्रकाश में आने पर कार्रवाई की जाएगी। रेल मंत्रालय में इस आशय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। आरपीएफ की टीम में जो भी पदाधिकारी ट्रेन में गश्त करेगें। उन्हें इस तरह के मामले पर पैनी निगाह रखने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने भी रेल एसपी को इस तरह के मामले पर जीआरपी के माध्यम से कार्रवाई का आदेश दिया है। इस संदर्भ में मालदा रेल मंडल के एडीआरएम में शिव कुमार ने बताया कि इस यात्रा के दौरान अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाना बजाने वालों पर निगाह रखने का आदेश दिए गए है। अक्सर देखा जाता है कि सामान्य बोगी में महिलाओं के बीच भी कुछ यात्री अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाने काफी तेज आवाज में बजाते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.