पूर्णिया, नवम्बर 28 -- पूर्णिया। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के कमान्डेंट(प्रशासन) जनार्दन मिश्रा के निर्देशन में यातायात सुरक्षा एवं सार्वजानिक परिवहन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार "नागरिकों में नागरिक भावना तथा व्यवहार में सुधार लाने और उनमे सार्वजनिक संपत्ति, परिवहन अवसंरचना, सार्वजनिक स्थानों आदि के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए सभी सीएपीएफ को अपने कार्यालय और आवासीय परिसरों में तथा उसके आसपास 24 से 30 नवंबर तक एक सप्ताह का जागरूकता अभियान चलाने हेतु दिशा-निर्देश है। इसके तहत स्थानीय केहाट थाना चौक एवं गिरजा चौक में यातायात सुरक्षा एवं सार्वजानिक परिवहन जागरूकता अभियान चलाया गया एवं आम जन मानस को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उदेश्य जन-म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.