बदायूं, मई 31 -- पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी बृजेन्द्र द्विवेदी ने बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। बैठक में बस ऑपरेटर्स ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। एसपी सिटी ने बस ऑपरेटरों को आश्वासन दिया कि जो समस्याएं हैं वह दूर करायी जाएंगी। एसपी सिटी ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा। जिला बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भामाशाह चौराहे पर जाम रहता है। इसका मुख्य कारण वहां पर टेंपो खड़े होना है। उन्होंने कहा कि टेंपो पूर्व में निर्धारित स्थल से संचालित किए जायें। यातायात प्रभारी आरएल राजपूत, जिला बस आपरेटर यूनियन उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, महासचिव मुस्तैकि खान उपाध्यक्ष भारत गुप्ता , सचिव छोटेलाल, कोषाध्यक्ष पप्पू फारुकी, राजू मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.