कानपुर, नवम्बर 8 -- यातायात माह में भी ट्रैफिक अराजकता पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। नियमों का पालन कराने वाले जिम्मेदारों की अनदेखी से ई-रिक्शा इस समय सुगम यातायात में मुसीबत का सबब बने हैं। दूर-दराज के कस्बों की बात तो दूर जिला मुख्यालय में ही ई-रिक्शे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जनपद के परिवहन विभाग में करीब साढ़े छह सौ ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। अकबरपुर, रूरा, गजनेर, रसूलाबाद, मूसानगर, सिकंदरा, पुखरायां, शिवली सहित लगभग हर कस्बे में इनका संचालन हो रहा है। ई-रिक्शा के लिए कोई रूट तय नहीं है। इसके अलावा इनके लिए परमिट की व्यवस्था नहीं होने से चालक मनमाने ढंग से रिक्शा लेकर घूम रहे हैं। इनमें सवारियों से ज्यादा इनका उपयोग भाड़ा ढोने में किया जा रहा है। चालक ई-रिक्शा में पाइप बल्लियां,सरिया एंगल आदि लादकर फर्राटा भरते हैं। इससे सुगम...