आगरा, नवम्बर 8 -- जिले में चलाए जा रहे यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के शारद देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं चलाए गए चेकिंग अभियान में 165 वाहनों चालान काटे हैं। वाहन चालकों पर 3.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। उन्हें बताया कि यातायात नियमों के पालन से सड़क हादसे में कमी आती है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन न करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में धीमी गति से चलें। शराब पीकर या ...